भारत-पाक तनाव के बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच गोला-बारूद बनाने वाली कंपनी मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी सभी 12 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की लंबी छुट्टियों को रद्द कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, कर्मचारी दो महीने तक दो दिन से ज़्यादा छुट्टी नहीं ले पाएंगे। हालांकि, कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि फैसले का भारत-पाक तनाव से लेना-देना नहीं।

Load More