भारत-पाक तनाव के बीच बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगाई रोक
बिहार सरकार ने प्रदेश के असैनिक व पुलिसकर्मियों को अपने पदस्थापन स्थल पर ही रहने का आदेश दिया है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सभी तरह के सामान्य अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है व केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत होगा। राज्य सरकार ने यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ उपजे तनाव के बीच लिया है।