भारत-पाक तनाव के बीच सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को जारी किए इमरजेंसी निर्देश
'सीएनबीसी टीवी-18' के अनुसार, भारत सरकार ने पाकिस्तान संग तनाव के बीच देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को इमरजेंसी निर्देश जारी किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से अंतरराष्ट्रीय सीमा से 100-किलोमीटर के भीतर मौजूद टावरों व ट्रांसीवर स्टेशन चालू रखने, वॉर रूम बनाने व कुछ खास कम्युनिकेशन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहने को कहा है।