भारत-पाक संघर्ष में 5 लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था: ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए संघर्ष के दौरान 4-5 लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था। उन्होंने कहा, "विमानों को हवा में गिराया जा रहा था। मुझे लगता है कि...5 जेट विमानों को गिराया गया था।" हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये जेट भारत के थे या पाकिस्तान के।