भारत-पाक में तनाव के बीच जयशंकर और पाकिस्तानी समकक्ष से सऊदी विदेश मंत्री ने की बात
भारत-पाकिस्तान में संघर्ष के बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की है। फैसल बिन फरहान ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और चल रहे सैन्य टकराव को खत्म करने के प्रयासों पर चर्चा की है।