भारत-पाक मैच में पाकिस्तान की जीत पर बिहार के युवक ने लगाया सट्टा, हारने पर फांसी लगाकर दी जान
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के एक 25-वर्षीय युवक ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाक मैच में पाकिस्तान की जीत पर सट्टा लगाया और सट्टा हारने पर सोमवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के मौसेरे भाई ने बताया कि युवक सट्टा लगाने का आदी था और सोमवार सुबह भी अपनी मां से ₹1,000 मांगे थे।