भारत-पाक मैच से पहले महाकालेश्वर में हुई विशेष पूजा, गर्भगृह में रखी गई खिलाड़ियों की फोटो
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच से पहले उज्जैन (मध्य प्रदेश) स्थित महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी ने कहा कि विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल से भारतीय टीम की जीत की कामना की गई है। इस दौरान एशिया कप और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरों को गर्भगृह में रखकर पूजन किया गया।