भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अलर्ट पर जम्मू मेडिकल कॉलेज, छुट्टियां न लेने को कहा गया
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच सरकार ने जम्मू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को अलर्ट पर रखा है। एक आदेश में कहा गया है कि कोई भी अनावशयक छुट्टी न लें और ड्यूटी के समय अस्पताल प्रांगण को न छोड़ें। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।