भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान नहीं था परमाणु युद्ध का खतरा: संसदीय समिति से विदेश सचिव
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संसदीय समिति की बैठक में सोमवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान का संघर्ष हमेशा से तय मानकों व नियमों के हिसाब से था और इसमें परमाणु युद्ध का खतरा शामिल नहीं था। उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर एक द्विपक्षीय फैसला था और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।