भारत-पाकिस्तान सीमा पर दिखाई दी बेहद दुर्लभ कैराकल, तस्वीरें आईं सामने
भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक जैसलमेर में अत्यधिक दुर्लभ कैराकल नज़र आई हैं और कैमरा ट्रैप व रेडियो कॉलर्स से उनकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कैराकल एक जंगली बिल्ली है जिसे रेगिस्तानी बनबिलाव भी कहा जाता है। भारत में ये पश्चिमी राजस्थान (थार के रेगिस्तान में प्रमुखता से) और गुजरात व मध्य प्रदेश में पाई जाती हैं।