भारत पिछले 40-50 साल से आतंकवाद को झेल रहा है: रूसी राष्ट्रपति के सामने पीएम मोदी
रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। पीएम ने कहा, "भारत पिछले 40-50 साल से आतंकवाद को झेल रहा है।" उन्होंने कहा, "जब मॉस्को और दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं घटी थीं तो उसका दर्द कितना गहरा होगा इसकी मैं कल्पना कर सकता हूं। मैं आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं।"