भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला अमेरिकी बिल ट्रंप के पास पहुंचा
अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स ने रूस से तेल-गैस खरीदने वाले भारत, चीन समेत कई देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को देने वाला बिल पास किया है। अब यह बिल कानून बनने के लिए ट्रंप के पास पहुंचा है। हालांकि, रूस से गैस खरीदने वाले कई यूरोपीय देशों को इससे छूट दी गई है।