भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का 26% टैरिफ बुधवार सुबह से लागू हो गया है। ट्रंप ने इस रेसिप्रोकल टैरिफ का एलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अच्छा दोस्त' बताया था लेकिन साथ ही कहा था कि अमेरिका के साथ भारत अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा है। भारत सरकार अभी इस टैरिफ का आकलन कर रही है।