अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ बुधवार सुबह 9:31 बजे से प्रभावी हो गया है। इसके साथ ही अमेरिका भेजे जाने वाले कई सामानों पर टैरिफ बढ़कर 50% हो गया है। कुछ ऑटोमोबाइल्स या ऑटो पार्ट्स, लोहा, इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा व उसके उत्पाद, दवाएं और इलेक्ट्रॉनिक्स को अतिरिक्त 25% से राहत दी गई है।