भारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाज़ार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को पछाड़ा
भारी गिरावट और प्रॉफिट-बुकिंग के कारण ताइवान और दक्षिण कोरिया का मार्केट कैप कम हो गया है और भारत ने दुनिया के पांचवें सबसे बड़े स्टॉक मार्केट के तौर पर अपनी जगह फिर से हासिल कर ली है। भारत का मार्केट कैप $5.05 ट्रिलियन है जबकि ताइवान और दक्षिण कोरिया का मार्केट कैप क्रमशः $4.97 ट्रिलियन और $4.66 ट्रिलियन है।