भारत-बांग्लादेश के बीच T20I मैच से पहले हिंदू महासभा ने किया 'ग्वालियर बंद' का आह्वान
हिंदू महासभा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे 'अत्याचार' के विरोध में भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी20I मैच का विरोध करने के लिए 6 अक्टूबर को एमपी के ग्वालियर में बंद का आह्वान किया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज के अनुसार, हिंदुओं पर अत्याचार जारी है और बांग्लादेश के साथ क्रिकेट खेलना उचित नहीं है।