भारत-बांग्लादेश के बीच हुए 10 समझौते, कोलकाता से चट्टोग्राम के बीच चलेंगी बसें

भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में भारत-बांग्लादेश के बीच समुद्री अर्थव्यवस्था, रेलवे कनेक्टिविटी व आपदा प्रबंधन में सहयोग समेत 10 समझौते हुए हैं और 7 घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि कोलकाता और चट्टोग्राम (बांग्लादेश) के बीच बस सेवा शुरू की जाएगी व भारत तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन का कार्य करेगा।

Load More