भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षाबलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है: एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा है कि बांग्लादेश में अभी भी अस्थिर हालात हैं और भारत सरकार राजनयिक मिशनों के माध्यम से बांग्लादेश में भारतीय समुदाय संग निरंतर संपर्क में है। बकौल जयशंकर, भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारतीय सुरक्षाबलों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।