संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल और 'भारत बंद' का आह्वान किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आंदोलन को AITUC, INTUC, CITU, HMS, TUCC, SEWA, AIUTUC, AICCTU, AIBEA, AIBOA और BEFI समेत कई संगठनों का समर्थन हासिल है। संगठनों का दावा है कि इसमें 30 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं।