भारत में ₹10 में मिलने वाली मेथी की कीमत अमेरिका में ₹600, भारतीय महिला के दावे पर छिड़ी बहस
अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि भारत में ₹10 में मिलने वाला मेथी का साग अमेरिका में ₹600 में मिलता है। उसके दावे पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई। एक पक्ष ने भारत में रहने को फायदेमंद बताया जबकि दूसरे ने अमेरिका में डॉलर में कमाई के अनुरूप खर्चे का तर्क दिया।