भारत में ₹49,000 करोड़ की लागत वाली 75 सुरंग परियोजनाएं है निर्माणाधीन: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में ₹49,000 करोड़ की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की करीब 75 सुरंग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। इस लक्ष्य के लिए हमें देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बुनियादी ढांचा बनाने की ज़रूरत है।"