भारत में 'क्वॉड' शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बाइडन प्रतिबद्ध हैं: वाइट हाउस
वॉशिंगटन (अमेरिका) स्थित वाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन इस वर्ष भारत में होने वाले 'क्वॉड' (चतुर्भुज सुरक्षा संवाद) देशों के नेताओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक कुछ निर्धारित नहीं किया गया है। बाइडन ने 2020 में क्वॉड शिखर सम्मेलन की शुरुआत की थी।