भारत में 100 से अधिक दिनों में हीटस्ट्रोक के 40,000 से अधिक संदिग्ध मामले आए सामने
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि भारत में 1 मार्च से 18 जून के बीच हीटस्ट्रोक के 40,000 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए और इस दौरान हीटवेव से 110 मौतें हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में मई में हीटस्ट्रोक के 5200 मामले जबकि राजस्थान में पिछले महीने इसके 4300 मामले सामने आए थे।