भारत में 1934 में चली थी 'पहली AC ट्रेन', ठंडा करने के लिए किया जाता था बर्फ का उपयोग
भारत में पहली यात्री ट्रेन 1853 में बोरीबंदर (मुंबई) से ठाणे के बीच चलाई गई थी। भारत में 1928 में शुरू हुई पंजाब मेल का 1934 में नाम बदलकर फ्रंटियर मेल कर दिया गया और तब से इसे देश की 'पहली एसी ट्रेन' कहा जाने लगा। इसके फर्स्ट क्लास डिब्बों को ठंडा करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल होता था।