भारत में 2 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचीं सोने और चांदी की कीमतें
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स असोसिएशन के अनुसार, भारतीय बाज़ार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतें लगभग 2 हफ्ते के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं। सोने की कीमत गिरकर ₹1,42,188/10 ग्राम हो गई जबकि चांदी की कीमत गिरकर ₹2,18,722/किलोग्राम हो गई। ग्लोबल फ्यूचर्स मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में क्रमशः 1% और 2% से ज़्यादा की गिरावट आईं।