भारत में 20 करोड़ से अधिक लोग जी रहे हैं निष्क्रिय जीवन: सर्वे
डलबर्ग एडवाइज़र्स के एक सर्वे के मुताबिक, भारत में 20 करोड़ से अधिक लोग अंतरराष्ट्रीय मानकों की तुलना में निष्क्रिय जीवन जी रहे हैं। सर्वे में पाया गया कि सुरक्षात्मक कारणों व घरेलू ज़िम्मेदारियों के चलते लड़कों की तुलना में लड़कियां कम फिज़िकली ऐक्टिव हैं। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में निष्क्रियता दर लगभग दोगुनी है।