भारत में 2024 में मैलवेयर हमलों में 11% व रैनसमवेयर में 22% की हुई वृद्धि: रिपोर्ट
'सोनिकवॉल मिड-ईयर साइबर थ्रेट रिपोर्ट-2024' के मुताबिक, 2023 में मैलवेयर हमले 12,13,528 से 2024 में 11% बढ़कर 13,44,566 हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट, भारत में रैनसमवेयर हमलों में 22% की वृद्धि हुई है जबकि 'क्रिप्टो' हमलों में 409% की वृद्धि देखी गई और पिछले 1-वर्ष में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) हमले 59% बढ़कर 2024 में 16,80,787 हो गए हैं।