भारत में 2026 तक शुरू हो सकती है एयर ऐम्बुलेंस सेवा
भारत में 2026 की अंतिम तिमाही तक एयर ऐम्बुलेंस सेवा शुरू की जा सकती है। आईआईटी मद्रास बेस्ड इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट स्टार्टअप ईप्लेन कंपनी करीब 788 एयर एम्बुलेंस सप्लाई करेगी जिसे देश के कई ज़िलों में तैनात किया जाएगा। इस सेवा से भारी ट्रैफिक के बीच हवाई मार्ग के ज़रिए गंभीर मरीज़ों को समय रहते इलाज मिलना संभव हो पाएगा।