भारत में 3 और साइट्स को रामसर स्थलों की सूची में जोड़ा गया
भारत में रामसर स्थलों की सूची में तीन और साइट्स को शामिल किया गया है। तमिलनाडु से नंजरायन पक्षी अभयारण्य व काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य और मध्य प्रदेश से तवा जलाशय को रामसर स्थलों की इस सूची में जोड़ा गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारत में अब रामसर स्थलों की कुल संख्या 85 हो गई है।