भारत में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में स्पिनर्स ने हासिल किए सर्वाधिक विकेट, टूटा रिकॉर्ड
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में स्पिनर्स ने अब तक 71 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही भारत में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में स्पिनर्स द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट का 55 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। 1969 में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच हुई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में स्पिनर्स ने 69 विकेट लिए थे।