भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की दूसरी नीलामी में किस कंपनी ने खरीदे कितने स्पेक्ट्रम?
भारत में बुधवार को खत्म हुई 5जी स्पेक्ट्रम की दूसरी नीलामी में कुल ₹11,340 करोड़ की बोलियां मिलीं। इसमें रिलायंस जियो ने ₹974 करोड़ में 14.4 मेगाहर्ट्ज़ के स्पेक्ट्रम, वोडाफोन-आइडिया ने ₹3,510 करोड़ में 50 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम और भारती एयरटेल ने ₹6,857 करोड़ में 97 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम खरीदे। सरकार ने इस नीलामी से ₹96,317.65 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा था।