भारत में 60,000 KM घूम चुके व्लॉगर ने बताया बाइक ट्रिप के लिए किन बातों का रखें ध्यान
कर्नाटक के ट्रैवल व्लॉगर तेजस और उनकी पत्नी फुल टाइम जॉब करते हुए भारत में बाइक से 60,000 किलोमीटर घूम चुके हैं। उन्होंने बताया, "बाइक ट्रिप के दौरान अपने साथ उसकी रिपेयरिंग किट रखनी चाहिए। गूगल मैप का इस्तेमाल करने के दौरान महत्वपूर्ण जगहों को लैंडमार्क बनाना चाहिए। लंबी दूरी के दौरान खाने-रहने का बजट पहले तय कर लेना चाहिए।"