भारत में 75% पुरुष आबादी उनकी शादी से दुखी हो गई थी: श्रीदेवी को लेकर रामगोपाल वर्मा
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी को उनकी 62वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि जब श्रीदेवी की 1996 में फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी हुई थी तब वह काफी दुखी हो गए थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी शादी से 75% भारतीय पुरुषों का दिल टूटा था।" श्रीदेवी शादी के वक्त 33 वर्ष की थीं।