भारत में ChatGPT से पूछकर मंदिर में खुदकुशी करने वालीं लड़कियों के केस पर मस्क ने दी प्रतिक्रिया
अरबपति एलन मस्क ने सूरत (गुजरात) में ChatGPT पर आत्महत्या के तरीकों को ढूंढकर जान देने वालीं दो युवतियों के मामले पर X पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना से जुड़ा पोस्ट रिशेयर करते हुए एक शब्द में अफसोस जताते हुए लिखा 'Yikes'। गौरतलब है, शुक्रवार को दोनों युवतियों के शव मंदिर के वॉशरूम में मिले थे।