बेंगलुरु में एक 8 महीने का बच्चा ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित मिला है जो देश में इस संक्रमण का पहला मामला है। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। गौरलतब है, हाल ही में चीन में एचएमपीवी के तेज़ी से फैलने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं।