कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में मुंबई से आए एक 5 माह के बच्चे में एचएमपीवी संक्रमण का मामला सामने आया है और भारत में इस वायरस से संक्रमण का यह चौथा केस है। बच्चे को बुखार, दस्त और उल्टी जैसे लक्षणों के साथ डॉक्टर के पास लाया गया था और पीसीआर टेस्ट के बाद बच्चे में एचएमपीवी की पुष्टि हुई।