भारत में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 12 युवक गिरफ्तार, गेमिंग ऐप के ज़रिए हुई थी मुलाकात
अल-कायदा और ISIS जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से कथित तौर पर जुड़े 12-युवकों को कई राज्यों की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन्हें आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान से पकड़ा गया। आरोप है कि ये गेमिंग ऐप के ज़रिए विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थें।