भारत में LIC के पास हैं कौनसी प्रीमियम बिल्डिंग्स?
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, देश की तीसरी सबसे बड़ी ज़मीन स्वामित्व वाली एलआईसी के पास दिल्ली के कनॉट प्लेस में जीवन भारती बिल्डिंग और कोलकाता में एलआईसी बिल्डिंग जैसी प्रीमियम बिल्डिंग्स हैं। वहीं, एलआईसी के पास मसूरी में एसबीआई बिल्डिंग और मुंबई में एशियाटिक सोसायटी भी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एलआईसी कुछ प्लॉट्स और कमर्शियल बिल्डिंग्स बेचकर ₹50,000-60,000 करोड़ जुटाएगी।