जिस तरह भारत में 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' बैंकिंग सेक्टर पर हावी है, इसी तरह ईरान के लिए 'बैंक मिल्ली ईरान' (बीएमआई) है। यह संपत्ति, जमा और ऋण देने के मामले में ईरान का सबसे बड़ा बैंक है। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, पूरी तरह से सरकारी स्वामित्व वाला बीएमआई 3300+ शाखाओं का बड़ा और फैला हुआ नेटवर्क संचालित करता है।