भारत में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1 दिन में हुए 70 करोड़ से अधिक लेनदेन
नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, 2 अगस्त को भारत में यूपीआई ने सबसे अधिक लेनदेन का रिकॉर्ड बनाया। इस दिन यूपीआई के माध्यम से 70 करोड़ से अधिक लेनदेन हुए। बकौल एनपीसीआई, जुलाई में हर दिन औसतन 65 करोड़ लेनदेन हो रहे थे लेकिन अगस्त की शुरुआत में वेतन, बिल, किराए जैसे भुगतानों के कारण यह संख्या बढ़ी।