भारत में अंगदान करने के मामले में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं: रिपोर्ट
नैशनल ऑर्गन ऐंड सेल्स ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइज़ेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अंगदान करने वालों की संख्या 2013 में 4,990 से बढ़कर 2022 में 16,041 हो गई है। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। बिहार में 2016 से रिपोर्ट हुए 170 से ज़्यादा किडनी प्रत्यारोपण के मामलों में 120 से ज़्यादा महिलाओं ने किडनी डोनेट किया है।