भारत में अगस्त में सर्वाधिक बिकने वाली कारें कौनसी रहीं?
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अगस्त-2024 में मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा देश में सर्वाधिक (19,190 यूनिट) बिकने वाली कार रही। दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा (16,762) जबकि तीसरे नंबर पर टाटा पंच (15,643) रही। इसके बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो (13,787), मारुति फ्रॉन्क्स (12,387), टाटा नेक्सॉन (12,289), किआ सोनेट (10,073), हुंडई वेन्यू (9,085), मारुति ग्रैंड विटारा (9,021) और महिंद्रा एक्सयूवी 700 का स्थान रहा।