भारत में अचानक से क्यों बढ़ने लगे हैं कोविड-19 के मामले?
'टाइम्स नाउ' ने हेल्थ एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि देश में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि का कारण नए वैरिएंट जेएन.1 के बढ़ते संक्रमण से जुड़ा है। बकौल एक्सपर्ट्स, रोग प्रतिरोधक क्षमता व पिछले टीकाकरण का प्रभाव कम होना, सामाजिक मेलजोल में वृद्धि, सतर्कता न बरतना और भीषण गर्मी भी संक्रमण बढ़ने के कारण हो सकते हैं।