भारत में अलग-अलग राज्यों में कौनसा ब्लड ग्रुप सबसे कॉमन है?
इंडिया इन पिक्सल्स ने आंकड़ों के हवाले से बताया है कि भारत के अलग-अलग राज्यों में कौनसा ब्लड ग्रुप सबसे कॉमन है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में सबसे कॉमन ब्लड ग्रुप B है। वहीं, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम और सिक्किम में सबसे कॉमन O है।