भारत में अवैध रूप से घुसे 11 बांग्लादेशी नागरिक अगरतला रेलवे स्टेशन से हुए गिरफ्तार
भारत में अवैध रूप से घुसे 11 बांग्लादेशी नागरिकों को अगरतला (त्रिपुरा) रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ में मदद करने के आरोप में 3 भारतीय नागरिक को भी पकड़ा गया है। बकौल अधिकारी, बांग्लादेशी नागरिक ट्रेन से चेन्नई और अहमदाबाद जाने की योजना बना रहे थे।