भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में बिहार में कनाडाई नागरिक हुआ गिरफ्तार
मोतिहारी (बिहार) में भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को एसएसबी ने कनाडा के एक नागरिक को अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया। एसएसबी के मुताबिक, कनाडाई नागरिक हरप्रीत सिंह 2023 में कनाडा के पासपोर्ट पर भारत आया और 2024 में वीज़ा समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटा। हरप्रीत मूल रूप से पंजाब का निवासी है।