भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को भेजेंगे उनके देश, बांग्लादेश से मदद की ज़रूरत: MEA
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है, "जो बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं उन्हें उनके देश भेजा जाएगा। इसके लिए हमें बांग्लादेश के सहयोग की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "कुछ वर्षों में 2,860+ मामले हैं जिनमें राष्ट्रीयता सत्यापन के लिए बांग्लादेश को सूचना दी गई है...उम्मीद है वह इसे जल्द पूरा करेंगे।"