भारत में आईपीओ लाने पर विचार कर रही एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ विलियम चो ने कहा है कि कंपनी भारतीय कारोबार के लिए आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। बकौल विलियम, कंपनी का लक्ष्य 2030 तक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का सालाना रेवेन्यू $75 बिलियन तक ले जाने का है। 2024 की पहली छमाही में एशिया में एलजी का राजस्व 14% बढ़कर रिकॉर्ड 2.87 ट्रिलियन वॉन हो गया है।