भारत में आपका स्वागत है: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर PM मोदी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, ''भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत करेगी तथा वैश्विक प्रगति में योगदान देगी।"