भारत में इन जगहों पर ले सकते हैं पैराग्लाइडिंग का मज़ा
भारत में कई ऐसी सुंदर जगहें हैं जहां लोग पैराग्लाइडिंग का मज़ा ले सकते हैं। हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग व सोलांग घाटी, महाराष्ट्र का कामशेत व पवना और कर्नाटक का नंदी हिल्स भारत की ऐसी लोकप्रिय जगह हैं जहां लोग पैराग्लाइडिंग का मज़ा ले सकते हैं। इन जगहों पर पैराग्लाइडिंग करने का सीज़न अक्टूबर से जून तक होता है।